इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; वीडियो बनाकर 8 साल तक ब्लैकमेल करता रहा युवक; अब थाने पहुंची युवती

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 06:15 PM

hamirpur friendship on instagram 8 years of blackmail and exploitation

Hamirpur News : सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती किस कदर जानलेवा और प्रताड़ना का सबब बन सकती है, इसका एक खौफनाक उदाहरण हमीरपुर जिले में सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पिछले पांच वर्षों से चल रहे शारीरिक और...

Hamirpur News : सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती किस कदर जानलेवा और प्रताड़ना का सबब बन सकती है, इसका एक खौफनाक उदाहरण हमीरपुर जिले में सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पिछले पांच वर्षों से चल रहे शारीरिक और मानसिक शोषण के खिलाफ बड़सर थाना में मामला दर्ज करवाया है। आरोपित पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान गांव लोहडरां निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने युवती को विश्वास में लेकर बाबा बालक नाथ क्षेत्र में मिलने बुलाया। आरोप है कि वहां आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

ब्लैकमेलिंग का सिलसिला

पीड़िता के अनुसार, इन तस्वीरों को हथियार बनाकर आरोपित युवक पिछले कई वर्षों से डराता-धमकाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपित तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार बुलाता और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करता रहा। प्रताड़ना से बचने के लिए युवती ने 2022 में पंजाब के खरड़ में शिफ्ट होकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गया और उसका शोषण जारी रखा।

आत्महत्या का ड्रामा

पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी अलग-अलग थानों में शिकायतें दी थीं, लेकिन हर बार आरोपित 'आत्महत्या की कोशिश' का नाटक कर समझौता करने पर मजबूर कर देता। हद तब हो गई जब समझौते के बावजूद आरोपित ने युवती की आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर वायरल करनी शुरू कर दी। अंततः हिम्मत जुटाकर युवती बड़सर थाना पहुंची। पुलिस ने 17 मार्च को आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि साइबर सेल की मदद से आपत्तिजनक सामग्री को हटाने और आरोपित की धरपकड़ के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!