कर्मचारी चयन आयोग का पूर्व सचिव गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2023 10:12 PM

hamirpur employee selection commission secretary arrested

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्तियों में हुई धांधली को लेकर भंग कर दिया गया था। भर्ती में हुई धांधली को लेकर लंबे अर्से बाद पूर्व सचिव एच.ए.एस. अधिकारी जितेंद्र कंवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमीरपुर (अनिल): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्तियों में हुई धांधली को लेकर भंग कर दिया गया था। भर्ती में हुई धांधली को लेकर लंबे अर्से बाद पूर्व सचिव एच.ए.एस. अधिकारी जितेंद्र कंवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व सचिव को विजीलैंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उन्हें विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आई.टी. पोस्ट कोड-965 की भर्ती में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है। विजीलैंस ने इस मामले में एफ.आई.आर. 4/22 दर्ज की थी। 23 दिसम्बर को विजीलैंस के पास पेपर लीक मामला आया था। उसके बाद गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को गिरफ्तार किया था। उसके बाद अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती मामले में धांधली हुई है। भर्ती परीक्षाओं की सारी जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव की थी। इसमें उनकी लापरवाही सामने आई है जिसके चलते पूर्व सचिव के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों से संबंधित पेपरों को बेचा गया है जिसकी एस.आई.टी. जांच कर रही है। विजीलैंस के एस.पी. राहुल नाथ ने बताया कि जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आई.टी. पोस्ट कोड-965 भर्ती मामले में पूर्व सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!