हिमाचल: नए वित्त वर्ष में तीसरी बार कर्ज लेगी सरकार, 1200 करोड़ के लिए किया आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2024 11:21 AM

govt will take loan for third time in new financial year

देश में अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद राज्य सरकार प्रतिबद्ध देनदारियों का भुगतान करने के लिए 1200 करोड़ रुपए कर्ज ले रही है। इस तरह नए वित्त वर्ष में सरकार तीसरी बार कर्ज ले रही है।

शिमला (कुलदीप): देश में अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद राज्य सरकार प्रतिबद्ध देनदारियों का भुगतान करने के लिए 1200 करोड़ रुपए कर्ज ले रही है। इस तरह नए वित्त वर्ष में सरकार तीसरी बार कर्ज ले रही है। इससे पहले सरकार ने गत अप्रैल माह में 1000 करोड़ रुपए और इसी माह 700 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। अब सरकार 2 अलग-अलग मदों में कर्ज लेने के लिए आवेदन कर रही है, जिसमें 700 करोड़ रुपए 2 वर्ष और 500 करोड़ रुपए 10 वर्ष की अवधि के लिए लिए जा रहे हैं। इसके अनुसार सरकार को 700 करोड़ रुपए 5 जून, 2036 और 500 करोड़ रुपए 5 जून, 2034 को ब्याज सहित लौटाने होंगे। वर्तमान सरकार को दिसम्बर, 2024 तक 6200 करोड़ रुपए कर्ज लेने की अनुमति मिली है। इसमें से अब 5 जून तक राज्य सरकार 2900 करोड़ रुपए कर्ज ले लेगी। यानी अब दिसम्बर माह तक 3300 करोड़ रुपए तक कर्ज लिया जा सकेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने बीते वित्तीय वित्त वर्ष में करीब 8372 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। अब सरकार की तरफ से 1200 करोड़ रुपए कर्ज लेने के बाद प्रदेश सरकार पर करीब 84200 करोड़ रुपए कर्ज हो जाएगा। 

ये हैं मौजूदा वित्तीय हालात
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश सरकार की बजट राशि 62421 करोड़ रुपए है। इसमें प्रति 100 रुपए में से वेतन पर 25 रुपए, पैंशन पर 17 रुपए, ब्याज अदायगी पर 11 रुपए, ऋण अदायगी पर 9 रुपए, स्वायत संस्थानों की ग्रांट के लिए 10 रुपए तथा शेष बचे पूंजीगत कार्यों के लिए 28 रुपए खर्च करने होंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!