राज्यपाल व CM जयराम ने दी दिवाली की बधाई, Twitter के जरिए प्रदेशवासियों से की ये अपील

Edited By Ekta, Updated: 07 Nov, 2018 04:14 PM

governor and cm jairam congratulated diwali

दिवाली के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को बधाई दी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। इसके अलावा प्रदेश के सभी बड़े...

शिमला: दिवाली के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को बधाई दी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। इसके अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। 
 

मुख्यमंत्री जयराम ने कहा, ''मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ते हुए खुशहाली और समृद्धि की ओर अगली दिवाली तक और बढ़े। "मेरा सभी भाइयों और बहनों से निवेदन है कि दीपावली मनाएं आनंद के साथ मनाएं, लेकिन पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखों का इस्तेमाल कम करें, हिमाचल प्रदेश में हम लोग पर्यावरण को संरक्षण करने की दृष्टि से कई कदम उठा रहे हैं और ये एक और कदम उस दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा"।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!