छोटी उम्र में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, गोकुल बुटेल बने AICC के संयुक्त सचिव

Edited By Ekta, Updated: 24 Jan, 2019 02:31 PM

gokul buttela joint secretary of aicc

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आई.टी. सलाहकार रह चुके गोकुल बुटेल को अब फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी टीम में काम कर रहे गोकुल बुटेल को अब 29 साल की आयु में ऑल इंडिया कांग्रेस...

पालमपुर (मुनीष): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आई.टी. सलाहकार रह चुके गोकुल बुटेल को अब फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी टीम में काम कर रहे गोकुल बुटेल को अब 29 साल की आयु में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से पारी खेल रहे पालमपुर के बुटेल परिवार से संबंध रखने वाले गोकुल बुटेल वर्ष 2014 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें तत्कालीन सी.एम. वीरभद्र सिंह का आई.टी. सलाहकार नियुक्त किया गया था।

विदेश में कुछ साल रहने के बाद 22 वर्ष की उम्र में हिमाचल कांग्रेस में सोशल मीडिया के विंग को संभालने की जिम्मेदारी गोकुल बुटेल ने ली थी। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें सी.एम. का आई.टी. सलाहकार नियुक्त किया गया था। वर्ष 2017 में गोकुल बुटेल के पालमपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने भी कई समीकरण पैदा कर दिए थे। उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था लेकिन आई.टी. सैक्शन में माहिर गोकुल बुटेल को चुनाव के ठीक बाद राहुल गांधी ने सीधे अपनी टीम में स्थान देकर उनके कद को जरूर बढ़ा दिया था। एक साल से गोकुल बुटेल राहुल गांधी की टीम में डाटा विश्लेषण विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान राजस्थान चुनाव में कांग्रेस के आई.टी. बार रूम की कमान भी गोकुल बुटेल के हवाले की गई थी, वहां अच्छा कार्य हुआ था। इसके बाद अब कांग्रेस में गोकुल बुटेल को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस में अभी 4 संयुक्त सचिव हैं। इनमें एक हैदराबाद, एक दिल्ली व एक राजस्थान से हैं। गोकुल के दादा कुंज बिहारी लाल बुटेल हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और तीन बार पालमपुर से विधायक भी रहे थे। उनके बाद उनके भाई बृज बिहारी लाल बुटेल ने यहां से राजनीति पारी शुरू की थी। उसके बाद मौजूदा समय में बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष पालमपुर से विधायक हैं जबकि गोकुल बुटेल दिल्ली में राहुल गांधी की टीम में शामिल हैं। पिछले 5 दशक से पालमपुर की सियासत में बुटेल परिवार का ही दबदबा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!