सरिया उद्योग में ऑक्सीजन पाइप फटने से धमाका, 2 कामगार झुलसे

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Mar, 2024 11:22 PM

gagret iron rodsindustry explosion 2 workers burnt

उपमंडल गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र रामनगर गगरेट में एक सरिया उद्योग में ऑक्सीजन पाइप फटने से धमाका हो गया, जिससे 2 कामगार बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है।

गगरेट (बृज): उपमंडल गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र रामनगर गगरेट में एक सरिया उद्योग में ऑक्सीजन पाइप फटने से धमाका हो गया, जिससे 2 कामगार बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। पुलिस ने कामगार की शिकायत पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिकंदर गौतम पुत्र बुजावन गौतम निवासी घिवाही थाना विन्डम गंज तहसील दुधधी जिला सोमभद्र उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह उद्योग में हैल्पर का काम करता है। सोमवार सुबह वह अन्य कामगारों के साथ उद्योग में काम करने गया। करीब 10 बजे अमन कुमार यादव व आजम खान स्क्रैब कटिंग करने के लिए ऑक्सीजन सिलैंडर को खोलने गए लेकिन अचानक ऑक्सीजन पाइप में ब्लास्ट हो गया और आग फैल गई, जिसमें आजम खान व अमन कुमार यादव झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए उद्योग प्रबंधन ने सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। डी.एस.पी. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!