दर्दनाक: पति ने पहले पत्नी का गला ब्लेड से रेता और फिर अपना

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Nov, 2023 09:07 PM

gagret husband wife death

गगरेट कस्बे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले ब्लेड से अपनी पत्नी का गला रेत डाला और उसके बाद अपना गला भी काट लिया। चीखने की आवाजें सुनने के बाद जब पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो वे खून में लथपथ थे।

गगरेट (बृज): गगरेट कस्बे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले ब्लेड से अपनी पत्नी का गला रेत डाला और उसके बाद अपना गला भी काट लिया। चीखने की आवाजें सुनने के बाद जब पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो वे खून में लथपथ थे। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया और वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के परगना गांव का रहने वाला यशपाल अपनी पत्नी ममता के साथ पिछले कई वर्षों से यहीं रह रहा है और एक पैट्रोल पम्प पर नौकरी करता है।

यशपाल के पड़ोसी गौरव द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में कहा गया है कि सोमवार सुबह यशपाल के कमरे से जोर-जोर की आवाजें आने पर जब वह उनके कमरे में गया तो यशपाल के हाथ में शेविंग ब्लेड था और इससे वह अपनी पत्नी ममता के गले पर वार कर रहा था। उसने उसे ऐसा करने से रोकना चाहा तो यशपाल ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिए जिससे दोनों के गले खून से लथपथ हो गए। इसी बीच एक और पड़ोसन भी वहां आ गई और वे दोनों को लेकर सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन उनकी स्थिति ठीक न होने के चलते उनके बयान नहीं लिए जा सके। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल और वहां से उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। डी.एस.पी. अम्ब डा. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!