Edited By Ekta, Updated: 02 Nov, 2018 03:49 PM
हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इसी के चलते लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह लाहौल-स्पीति की पत्तन घाटी में बर्फबारी देखने को मिली। परिवहन निगम ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी में वाहनों की आवाजाही बंद कर...
कुल्लू: हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इसी के चलते लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह लाहौल-स्पीति की पत्तन घाटी में बर्फबारी देखने को मिली।
परिवहन निगम ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। केलांग में अब तक दो इंच बर्फ गिर चुकी है। शुक्रवार सुबह से हो रही ताजा बर्फबारी के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं।
घाटी में बस सेवा भी बंद कर दी है। वहीं बर्फबारी के कारण घाटी में ठंड और बढ़ गई है जिससे लोग घरों के अंदर कैद रहने को मजबूर हो गए हैं।
निचले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। अब मौसम खुलने के बाद ही बस सेवा बहाल होगी।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। उधर, कुल्लू घाटी की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हो रही है। मनाली और लाहौल घाटी में मौसम ठंडा हो गया है. मनाली के मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, मांगण कोट, धुंधी जोत, रोहतांग की ऊंची चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई है। दशहरा सीजन में पर्यटन कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी होने से दिवाली में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।