न भाजपा की बुलेट ट्रेन दिखी, न स्मार्ट सिटी और न खातों में आए 15 लाख रुपए : सतपाल रायजादा

Edited By Vijay, Updated: 02 Dec, 2023 07:43 PM

former mla satpal raizada

भाजपा नेताओं ने खोखले दावों से हमेशा जनता को ठगा है और कांग्रेस ने हमेशा काम करके दिखाया है। केंद्र की कई रुकावटों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बूते पर हिमाचल प्रदेश मेें विकास की बयार बहा रहे हैं।

ऊना (विशाल): भाजपा नेताओं ने खोखले दावों से हमेशा जनता को ठगा है और कांग्रेस ने हमेशा काम करके दिखाया है। केंद्र की कई रुकावटों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बूते पर हिमाचल प्रदेश मेें विकास की बयार बहा रहे हैं। यह बात ऊना में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता को बुलेट ट्रेन, स्मार्ट सिटी और 15 लाख रुपए खातों में आने के सपने दिखाए थे और सत्ता हथियाई थी लेकिन न बुलेट ट्रेन दिखी, न स्मार्ट सिटी बनी और न 15 लाख रुपए किसी को मिल पाए। रायजादा ने कहा कि सरकार की नीयत अच्छी होनी चाहिए तभी देश और प्रदेशों का विकास होता है। पूर्व की जयराम सरकार की नीयत ठीक नहीं थी और वह प्रदेश का खजाना पूरी तरह से खाली करके चलते बने। सुक्खू सरकार की नीयत साफ है और इसी के चलते प्रदेश में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया जा रहा है।

सतपाल रायजादा ने कहा कि जब प्रदेश पर आपदा आई तो भी प्रदेश के भाजपा नेताओं व केंद्र की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया बल्कि सुक्खू सरकार ने स्वयं आपदा पैकेज जारी किया। कांग्रेस जो वायदे करती है वह पूरे भी करती है। प्रदेश के कर्मचारियों को एक माह के भीतर ओल्ड पैंशन स्कीम देना इसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमेशा ही ऊना को प्यार दिया है, जिसके चलते प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट भी ऊना में लगने जा रहा है। आगे भी वह ऊना के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!