वन रक्षक भर्ती : 239 युवा नहीं लगा पाए 100 मीटर दौड़, 36 हाई जंप में फेल

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2021 11:03 PM

forest guard recruitment in chamba

पुलिस मैदान बारगाह में चल रही वन रक्षकों की भर्ती के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 239 युवा 100 मीटर दौड़ में बाहर हो गए। इसके अलावा निर्धारित हाईट व छाती पूरी न होने के कारण 104 युवा भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्हें मैदान में प्रवेश करने से पहले ही...

चम्बा (काकू): पुलिस मैदान बारगाह में चल रही वन रक्षकों की भर्ती के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 239 युवा 100 मीटर दौड़ में बाहर हो गए। इसके अलावा निर्धारित हाईट व छाती पूरी न होने के कारण 104 युवा भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्हें मैदान में प्रवेश करने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। चम्बा में मंगलवार को वन रक्षक भर्ती शुरू हुई है। दूसरे दिन बुधवार को 800 युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया था। इसमें से सिर्फ 538 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया। इसके अलावा 262 युवा मैदान में अनुपस्थित रहे।

कइयों की हाईट कम निकली तो कइयों की छाती नहीं थी पूरी

शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए पहुंचे 502 युवाओं में से 104 अभ्यर्थी तो शारीरिक मापदंड ही पूरे नहीं कर पाए। इनमें से कइयों की हाईट कम निकली तो कइयों की छाती ही पूरी नहीं थी, ऐसे में उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद 239 अभ्यर्थी 100 मीटर दौड़ नहीं लगा पाए। मैदान में ही उनकी सांसें फूल गईं और वे भर्ती से बाहर हो गए। इसके बाद 36 अभ्यर्थी हाई जंप लगाने में असफल रहे। दूसरे दिन सिर्फ 116 युवा ही शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए। सुबह 8 बजे से ही वन विभाग की टीमें मैदान पर पहुंच गई थीं। इसी के साथ अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हुई। शाम 5 बजे तक युवा भर्ती प्रक्रिया में आए और शारीरिक दक्षता परीक्षण दिया।

11800 के अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

जिला चम्बा में वन रक्षकों के 15 पद भरे जा रहे हैं। इसमें एक पद एक्स सर्विसमैन के लिए आरक्षित है। इसके अलावा अन्य पदों पर खुली भर्ती हो रही है। इसके लिए कुल 11 हजार 800 के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें युवा व युवतियां दोनों शामिल हैं। प्रतिदिन भर्ती के लिए 800 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न मंडल के लगभग 80 कर्मचारियों को इस शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तैनात किया गया है। सबसे पहले दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद शारीरिक दक्षता का परीक्षण और फिर भर्ती के लिए 100-800 मीटर दौड़ निर्धारित की गई। इसके अलावा ऊंची कूद भी लगवाई जाएगी। डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन 538 युवा भर्ती के लिए आए थे। इनमें से 116 ने ग्राऊंड पास कर लिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!