सेवानिवृत्त जवानों के लिए पंजाब रैजीमैंट में नौकरी का सुनहरा मौका, इस दिन होगी भर्ती

Edited By Ekta, Updated: 12 Sep, 2018 04:59 PM

for retired soldiers recruitment in punjab regiment

ऊना जिला के समस्त पंजाब रैजीमैंट से सेवानिवृत्त जवानों के लिए 3 नवम्बर, 2018 को पंजाब रैजीमैंट के मुख्यालय में डी.एस.पी. भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघवीर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए जवान पंजाब...

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिला के समस्त पंजाब रैजीमैंट से सेवानिवृत्त जवानों के लिए 3 नवम्बर, 2018 को पंजाब रैजीमैंट के मुख्यालय में डी.एस.पी. भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघवीर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए जवान पंजाब रैजीमैंट से सेवानिवृत्त (सिपाही सामान्य/ लिपिक) होना चाहिए। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 46 साल से कम अथवा पैंशन गए हुए 2 साल से कम समय अवधि, होनी चाहिए। उपनिदेशक ने बताया कि उम्मीदवार का डिस्चार्ज आर्मी रूल 13(3) (1) के अंतर्गत अथवा सेना से अनुशासनिक कार्रवाई के तहत बर्खास्त नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि प्रार्थी 10वीं पास न हो तो कम से कम हिंदी तीसरी क्लास (सेना की तीसरे वर्ग की शिक्षा का प्रमाण) पास होना अनिवार्य है, साथ ही पैंशन जाते समय अभ्यर्थी मैडीकल स्थिति ऐ वाय ई या शेप-। होनी चाहिए जबकि सेना में पूर्ण सेवाकाल के दौरान 2 से ज्यादा और आखरी 5 साल में एक से ज्यादा रैड इंक एंट्री न हो अथवा आखिरी 5 वर्षों में ए ए 48 में रेड एंट्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को भर्ती में आते समय सभी आर्मी व सिविल के प्रमाण पत्र औ डिस्चार्ज बुक, 16 पासपोर्ट आकार की फोटो अथवा यदि किसी के कृत्रिम दांत लगवाए हो चश्मा पहनता उन्हें साथ लाना सुनिश्चित करें तथा चरित्र का प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा हस्ताक्षर हो (गोल मोहर सहित), इसके अतिरिक्त मैडीकल एक्सटेडिड इंशारैंस की ए.जी.आई. डी.जी. द्वारा किए गए प्रमाण पत्र की मूल प्रति होनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!