20 मिनट तक बाढ़ में फंसा रहा मछुआरा, फायर कर्मचारियों ने ऐसे निकला मौत के मुंह से

Edited By Ekta, Updated: 08 Aug, 2018 04:27 PM

fisherman trapped in the flood for 20 minute

कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप सरवरी नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच नदी में फंस गया, जिसके बाद मछुआरे ने फायर स्टेशन के कर्मचारियों को फोन कर सहायता मांगी। फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 10 मिनट...

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप सरवरी नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच नदी में फंस गया, जिसके बाद मछुआरे ने फायर स्टेशन के कर्मचारियों को फोन कर सहायता मांगी। फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर व्यक्ति को रैस्क्यू किया। घटना में करीब 20 मिनट तक मछुआरा नदी के बीच फंसा रहा। मछुआरे की पहचान ओम प्रकाश कपूर (52) निवासी सरवरी नजदीक फायर स्टेशन के रूप में हुई। मछुआरे ने कहा कि नदी के बीच पहुंचने पर अचानक पानी बढ़ गया जिसके बाद उसने फायर स्टेशन को फोन किया। फोन करने के बाद तुरंत लोग रैस्क्यू के लिए पहुंचे और तुरंत उसे नदी से बाहर निकाला गया। उसने कहा कि फायर स्टेशन अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाई जिसकी वजह से उसे समय रहते बाहर निकाला और उसकी जान बच गई। 

प्रशासन के अलर्ट को न करें नजरअंदाज 
फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन दुर्गा सिंह ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे कार्यालय में फोन आया और उसके बाद अग्निशमन विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों की टीम ने व्यक्ति को रैस्क्यू किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से नदी-नालों के आसपास जाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे नजरअंदाज कर लोग नदी-नालों के आसपास जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बरसात के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि कोई जानमाल का नुक्सान न हो। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!