पांवटा के गिरिपार क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, राख के ढेर में बदले 2 मकान

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2019 09:23 PM

fire in house

गिरिपार क्षेत्र के अम्बोया में हुए भीषण अग्निकांड में 2 मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार अम्बोया पंचायत में बुधवार दोपहर को अमिता मेहता के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक साथ लगते...

पांवटा साहिब: गिरिपार क्षेत्र के अम्बोया में हुए भीषण अग्निकांड में 2 मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार अम्बोया पंचायत में बुधवार दोपहर को अमिता मेहता के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक साथ लगते लक्ष्मी देवी के मकान में भी आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस पर लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी लेकिन जब तक अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा तब तक दोनों मकान राख हो गए थे। विभाग की टीम ने आग पर काबू पाते हुए अन्य घरों को आग लगने से बचाया।
PunjabKesari, Fire Image

घटना में प्रभावितों को 5 लाख रुपए का नुक्सान 

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों को करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ  से पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अम्बोया में 2 मकानों में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की तरफ  से पीड़ित परिवारों को 5-5 हजार रुपए फौरी राहत राशि दी गई है।
PunjabKesari, Fire Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!