Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2021 11:43 PM
नगरोटा बगवां की निकटवर्ती ग्राम पंचायत रमेहड़ में एक मकान में अचानक आग लगने से करीब 1 लाख का नुक्सान हो गया। रमेहड़ निवासी गोबिंद सिंह और प्रधान चंद के स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा अग्निशमन...
नगरोटा बगवां (ब्यूरो): नगरोटा बगवां की निकटवर्ती ग्राम पंचायत रमेहड़ में एक मकान में अचानक आग लगने से करीब 1 लाख का नुक्सान हो गया। रमेहड़ निवासी गोबिंद सिंह और प्रधान चंद के स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा अग्निशमन विभाग नगरोटा बगवां के कर्मचारी भी गाड़ी लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों व अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रसोई व एक कमरे में पड़ा सामान राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा पटियालड़ के जंगलों में भी आग लग गई, जिसमें वन संपत्ति को भारी नुक्सान पहुंचा है।