Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2020 07:04 PM
जिला मुख्यालय नाहन में आज आग लगने की 2 अलग-अलग घटनाएं पेश आई हैं। पहली घटना त्रिलोकपुर मंदिर के नजदीक पेश आई। यहां एक व्यक्ति माम राज प्रजापति पुत्र माथु राम की पशुशाला में अचानक आग लग गई।
नाहन (दलीप): जिला मुख्यालय नाहन में आज आग लगने की 2 अलग-अलग घटनाएं पेश आई हैं। पहली घटना त्रिलोकपुर मंदिर के नजदीक पेश आई। यहां एक व्यक्ति माम राज प्रजापति पुत्र माथु राम की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से पशुशाला में बंधी एक बछड़ी जिंदा जल गई जबकि एक गाय 70 प्रतिशत व एक घोड़ी 40 प्रतिशत जल गई है। इसके अलावा पशुशाला में रखा घास व तूड़ी भी राख हो गया है। इससे मामराज प्रजापति को करीब 50 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है।
दूसरी घटना में शहर के बाल्मीकि नगर में सड़क के साथ लगी झडिय़ों में अचानक आग भड़क गई। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक यहां लगे छोटे बड़े पेड़ पौधे आग की भेंट चढ़ चुके थे। विभाग के कर्मियों ने साथ लगते घरों तक आग को नहीं पहुंचने दिया और आग पर काबू पा लिया।