कुल्लू में आग...आग...आग... एक जिंदा जला, मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Nov, 2017 05:31 PM

fire in banjar valley

जिला के सैंज उपमंडल के तहत आने वाले काउधार गांव में वीरवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में डेढ़ मंजिला लकड़ी का मकान आकर  राख के ढेर में तबदील हो गया। आनन फानन में लोगों ने पानी और मिट्टी डालने का कार्य जारी...

कुल्लू: जिला के सैंज उपमंडल के तहत आने वाले काउधार गांव में वीरवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में डेढ़ मंजिला लकड़ी का मकान आकर  राख के ढेर में तबदील हो गया। आनन फानन में लोगों ने पानी और मिट्टी डालने का कार्य जारी रखा लेकिन लपटें सौ फुट तक भड़कती हुई देखी जा रही थीं। 

व्यक्ति जिंदा जल गया
इस आग लगने की घटना से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। ये व्यक्ति मदद के लिए चिल्लाता हुआ सुना गया। जिंदा जलने वाले की पहचान चुन्नी लाल उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं दमकल विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए कूच कर दिया था।

तीन जगहों पर आगजनी 
कुल्लू जिला में तीन जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।  इससे लोगों में दहशत का माहौल बरकरार है। ये आग लगने की घटनाएं जिभी के तांदी गांव और शिया बिजली में हुई हैं। शिया बिजली में आग से एक मकान के जलने की सूचना मिली है। प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेेकर फौरी राहत पहुंचाने के राजस्व व पुलिस कर्मचारियों को आदेश दे दिए हैं। आग को काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पूरी कसरत कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!