Edited By kirti, Updated: 11 May, 2019 04:57 PM
बढ़ती गर्मी के साथ लगातार आग की घटनाएं भी बढ़ रही है। बता दें कि ऐसी ही एक घटना देर रात उपमंडल पांवटा साहिब के तहत मानपुर देवड़ा में सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक खेत के मालिक ने अपने खेतों में तूड़ी जला रखी थी।
पांवटा साहिब (रोबिन): बढ़ती गर्मी के साथ लगातार आग की घटनाएं भी बढ़ रही है। बता दें कि ऐसी ही एक घटना देर रात उपमंडल पांवटा साहिब के तहत मानपुर देवड़ा में सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक खेत के मालिक ने अपने खेतों में तूड़ी जला रखी थी। इस बीच तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। इसके चलते 5 मकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मी सूचना मिलने के बाद भी समय पर नहीं पहुंचे। लिहाजा ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अग्निकांड में लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उधर पांवटा साहिब के फायर ऑफिसर प्रेम चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि 5 घरों को आग से काफी नुकसान हुआ है।