Edited By Updated: 19 Jan, 2017 09:06 PM
भरमौर उपमंडल की दूरदराज की बडग्रां पंचायत में एक भीषण अग्निकांड में 3 दुकानें तथा एक घर जलकर राख हो गया है।
भरमौर: भरमौर उपमंडल की दूरदराज की बडग्रां पंचायत में एक भीषण अग्निकांड में 3 दुकानें तथा एक घर जलकर राख हो गया है। पंचायत प्रधान काहन सिंह कपूर ने बताया कि वीरवार सुबह लगभग 6 बजे हुए इस अग्निकांड में बूटा राम, अर्जुन सिंह तथा चतरू राम की 3 दुकानें तथा उसके साथ ही लगता तुलसी राम का घर भेंट चढ़ गया जबकि स्थानीय लोगों के प्रयास से अन्य साथ लगते घरों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण मौजूद बर्फ आग बुझाने में सहायक सिद्ध हुई अन्यथा आग भयानक रूप ले सकती थी।
30 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन
कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी ना. एवं तहसीलदार भरमौर डा. गणेश ठाकुर ने बताया कि बडग्रां पंचायत के कुठार गांव में घटी इस घटना में 3 दुकानें तथा एक घर आग की भेंट चढ़ गया है। ये सभी दोमंजिला थे तथा इसमें 30 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि बडग्रां क्षेत्र के पटवारी तथा पंचायत को घटना की जानकारी तथा नुक्सान के सही आकलन के लिए आदेश दिए गए हैं।