देहरा मंडल भाजपा के चुनाव में बवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में जमकर चले घूंसे

Edited By Vijay, Updated: 01 Nov, 2019 07:30 PM

fight in election of dehra mandal bjp

शुक्रवार को देहरा मंडल भाजपा के चुनाव में 12 कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे तथा 3 दिन की लगातार सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें शुक्रवार को भी असफल हो गईं मगर इसके बाद चुनाव स्थल आईपीएच विश्राम गृह देहरा में जो मंजर पेश आया, इस प्रकार का...

देहरा (विवेक): शुक्रवार को देहरा मंडल भाजपा के चुनाव में 12 कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे तथा 3 दिन की लगातार सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें शुक्रवार को भी असफल हो गईं मगर इसके बाद चुनाव स्थल आईपीएच विश्राम गृह देहरा में जो मंजर पेश आया, इस प्रकार का नजारा किसी कुश्ती के अखाड़े में ही देखने को मिलता है। इस मौके पर पहले तो बाहरी व्यक्ति नहीं चलेगा के जबरदस्त नारे लगे और उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में जमकर घूंसे चले।

इससे माहौल पूरा दहशत भरा हो गया। हालांकि वहां उपस्थित अन्य लोगों ने इन नेताओं को अलग-अलग किया अन्यथा मामला ज्यादा संगीन हो सकता था। अंतत: वहां हंगामे भरे माहौल में पार्टी प्रभारियों ने 12 नामांकन कर्ताओं से अलग एक पार्टी कार्यकर्ता निर्मल सिंह ठाकुर को देहरा मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!