भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा में हुआ क्लेश, मनोहर धीमान की लगी जमकर क्लास

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Jul, 2017 12:46 AM

fiercely class of manohar dhiman in bjp  s change chariot journey

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का इंदौरा विस क्षेत्र के बडूखर गांव में पहुंचने पर इंदौरा मंडल भाजपा ने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रीता धीमान के नेतृत्व में स्वागत किया।

इंदौरा (आशीष शर्मा): भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का इंदौरा विस क्षेत्र के बडूखर गांव में पहुंचने पर इंदौरा मंडल भाजपा ने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रीता धीमान के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में विकास के पंख लगाने में सक्षम है। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ने मनोहर को कांग्रेस के साथ बिताए हुए वक्त पर सरेआम जमकर कोसा। इस दौरान मनोहर स्वयं स्टेज पर बैठे थे। रीता ने इंदौरा विस की सभी प्रमुख सड़कों की दयनीय हालत पर मनोहर के कांग्रेस मिलन की जमकर निंदा की तथा 4 वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद अब भाजपा में फिर एंट्री पर उन्हें सुधरने की नसीहत दे डाली। 

PunjabKesari

कृपाल परमार ने मनोहर को पहनाई अपनी टोपी
निर्दलीय विधायक ज्वाली में भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार इंदौरा मंडल भाजपा की स्टेज पर बैठे थे तो मंडल ने उन्हें जब सम्मानित नहीं किया तो कृपाल परमार ने अपनी टोपी उन्हें पहना कर सम्मानित कर दिया व मंडल को ऐसे व्यवहार पर भी समझाया। 

PunjabKesari

जमानत लेने वाला मुख्यमंत्री नहीं चाहिए
इस दौरान डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि जमानत लेने वाला मुख्यमंत्री जिस पर ई.डी. की रेड पड़े वैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मंत्रियों ने घोटाले किए हैं जिसके हम सबूत भी दे चुके हैं। वहीं सुरड़वां में जनसभा के दौरान कृपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस ने धोखे से सत्ता हथियाई थी किंतु अब लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है।  विशेष प्रवक्ता बसोली के विधायक व वन मंत्री जम्मू ने कहा कि सभी कार्यकत्र्ता भाजपा की मजबूती के लिए ही कार्य करें। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कृपाल परमार प्रदेश महामंत्री, डा. राजीव भारद्वाज प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता, राकेश शर्मा मीडिया प्रभारी प्रदेश, प्रदीप शर्मा कांगड़ा-चम्बा प्रभारी, रीता धीमान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, कुलदीप कीपा, मोती लाल जोशी, अनीत सिंह कटोच, जुगल किशोर, के.के. इंदौरिया आई.पी.एस. सेवानिवृत्त डी.आई.जी., अर्जुन ठाकुर जिला नूरपुर अध्यक्ष, चौधरी लाल सिंह बसोली से जम्मू के वन मंत्री, राजेश ठाकुर, बलदेव ठाकुर व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आदि गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!