Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Oct, 2017 11:39 AM
कुल्लू के आनी के खनोटा कुटवा गांव में 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस भीषण आग में नकदी और सोना-चांदी भी जलकर स्वाह हो गया।
कुल्लू: कुल्लू के आनी के खनोटा कुटवा गांव में 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस भीषण आग में नकदी और सोना-चांदी भी जलकर स्वाह हो गया। जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब ढाई बजे की है। जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे तो अचानक घर में आग लग गई। लोगों का शोर सुनकर घर के सभी सदस्यों की नींद खुल गई।
घर को जलता देख परिवार के छूटे पसीने
लोगों ने पहले उनको बाहर निकाला। जब परिवार के सदस्यों ने बाहर आकर घर को जलता देखा तो उनके पसीने छूट गए। इसी बीच गौशाला से गाय को भी किसी तरह बाहर निकाला गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि 2 हफ्ते पहले ही इस घर में विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और राज्स्व विभाग की टीम मौके पहुंच गई, वहीं पुलिस आग के कारणों की जानकारी जुटा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 20,000 की फौरी राहत दी गई है।