तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, बाइक चालक को मिली दर्दनाक मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jun, 2017 01:41 AM

fast speed cause of the accident  the bike driver got the painful death

स्थानीय ऊना-नंगल रोड पर चताड़ा में एक बाइक दुर्घटना के बाद चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय दीन निवासी बिहार के रूप में हुई है....

ऊना: स्थानीय ऊना-नंगल रोड पर चताड़ा में एक बाइक दुर्घटना के बाद चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय दीन निवासी बिहार के रूप में हुई है, जोकि अजौली में मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजयदीन बाइक पर तेज रफ्तार में ऊना की ओर जा रहा था कि चताड़ा में मोड पर बाइक रेलिंग से जा टकराई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एस.पी. अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!