मोदी सरकार की अनदेखी पर फूटा किसानों को गुस्सा, बैठक कर जताया रोष

Edited By Vijay, Updated: 04 Nov, 2018 10:40 PM

farmer against modi government

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेश पठानिया की अध्यक्षता में रिट क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने मोदी सरकार द्वारा किसानों से की जा रही अनदेखी पर रोष व्यक्त किया।

नूरपुर: भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेश पठानिया की अध्यक्षता में रिट क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने मोदी सरकार द्वारा किसानों से की जा रही अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी राज में किसानों के अच्छे दिन नहीं बल्कि बहुत बुरे दिन देखने को मिल रहे हैं।

मोदी सरकार का हर वायदा सिर्फ कोरी घोषणा
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए किया हर वायदा सिर्फ कोरी घोषणा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन आज हालात यह हैं कि मंडियों में फसलों के गिर रहे मूल्यों के कारण किसानों की आय गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि फसलों की पैदावार में जो लागत लगती थी वो काफी बढ़ गई है जबकि फसलों का बाजार भाव कम हो गया है।

किसानों को उठाना पड़ रहा नुक्सान
उन्होंने कहा कि धान की 3-4 किस्मों में 300 रुपए प्रति क्विंटल तक कमी आई है, जिसके कारण किसानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। ट्रैक्टरों पर 50 फीसदी सबसिडी के नाम पर किसानों की फाइलें संबंधित विभाग में धूल फांक रही हैं लेकिन सबसिडी किसानों को नहीं मिल पा रही है। इस अवसर पर उनके साथ मास्टर विजय पठानिया, बलराम, राकेश पठानिया, राज कुमार, मस्त सिंह, सुरिंद्र सिंह, कमलजीत, कुशल सिंह, सरूप सिंह, हजारा सिंह व चरण सिंह आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!