किसानों को 90% सबसिडी के साथ पॉलीहाऊस योजना देकर राजस्व को पहुंचाया था 2000 करोड़ का लाभ : धूमल

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2024 11:00 PM

ex cm prem kumar dhumal

हिमाचल प्रदेश के किसानों को 90 प्रतिशत सबसिडी के साथ दीनदयाल उपाध्याय पॉलीहाऊस योजना देकर न केवल उनके समृद्धशाली भविष्य की राह बनाई थी बल्कि प्रदेश के राजस्व में 2000 करोड़ रुपए का फायदा भी हमारी सरकार ने पहुंचाया था।

हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश के किसानों को 90 प्रतिशत सबसिडी के साथ दीनदयाल उपाध्याय पॉलीहाऊस योजना देकर न केवल उनके समृद्धशाली भविष्य की राह बनाई थी बल्कि प्रदेश के राजस्व में 2000 करोड़ रुपए का फायदा भी हमारी सरकार ने पहुंचाया था। रविवार को समीरपुर स्थित अपने निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा किसान मोर्चा सुजानपुर मंडल की टीम को संबोधित करते हुए यह बात कही। किसान मोर्चा की टीम पूर्व मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट करने समीरपुर पहुंची थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान यदि समृद्ध और संपन्न होता है तो देश खुद ही संपन्न हो जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में जब पहली बार हमारी सरकार बनी तो कृषि विभाग को बतौर मुख्यमंत्री स्वयं अपने पास हमने रखा था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब पहली बार हमारी सरकार बनी तब प्रदेश की सेब की फसल 2000 करोड़ रुपए से कम होकर मात्र 900 करोड़ रुपए तक सिमट गई थी और इससे प्रदेश के बागवानों की आय में हो रहे 1100 करोड़ रुपए के घाटे की वजह से प्रदेश की जीडीपी कम होने का खतरा बन गया था। तब हम दीनदयाल उपाध्याय पॉलीहाऊस योजना लेकर आए। उससे पहले प्रदेश में बेमौसमी सब्जियों की सालाना फसल मात्र 250 करोड़ रुपए की होती थी लेकिन उस वर्ष यह फसल बढ़कर 2250 करोड़ रुपए की हो गई और प्रदेश के राजस्व को 2000 करोड़ रुपए का फायदा तो हुआ ही साथ में प्रदेश के किसान, जिन्होंने इस योजना को अपनाकर बेमौसमी सब्जियां उगाना शुरू की उनकी आय में शानदार बढ़ोतरी हुई थी।  

किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना किसान मोर्चे का काम
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ दिलाना किसान मोर्चा के सदस्यों की जिम्मेदारी है। किसानों का जीवन और ज्यादा समृद्धशाली बने उनकी आय में ज्यादा बढ़ोतरी हो यह सभी विचार भाजपा की सरकारों के प्रमुख लक्ष्यों में से एक होते हैं। केंद्र की मोदी सरकार अनेकों योजनाएं किसानों के लिए चला रही है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!