पैरोल पर घर आने के बाद फरार हो गया था कैदी, पुलिस ने नेपाल से किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Dec, 2023 11:36 PM

escaped prisoner arrested in nepal

गगरेट पुलिस एक कैदी को नेपाल से गिरफ्तार कर अपने साथ ला रही है। हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा उक्त कैदी पैरोल पर घर आया और वहां से फरार हो गया था।

गगरेट (बृज): गगरेट पुलिस एक कैदी को नेपाल से गिरफ्तार कर अपने साथ ला रही है। हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा उक्त कैदी पैरोल पर घर आया और वहां से फरार हो गया था। प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा इस मामले का कड़ा संज्ञान लेने के बाद एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने गगरेट के विशाल बंसलकी धरपकड़ के लिए एसआईटी का गठन किया और एसआईटी ने विशाल बंसल को नेपाल पहुंचकर न सिर्फ गिरफ्तार किया है बल्कि उसे वापस लाया जा रहा है। गगरेट के बहुचर्चित कश्मीर हत्याकांड में विशाल बंसल मास्टर माइंड था। उस समय भी विशाल बंसल ने पुलिस को बहुत छकाया था। हालांकि इस केस की न्यायालय में चली सुनवाई के बाद विशाल बंसल व इसके साथियों को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद विशाल बंसल ने कई बार पैरोल के लिए अप्लाई किया लेकिन पुलिस द्वारा बार-बार पैरोल न देने की दी गई दलील के बाद विशाल बंसल ने न्यायालय में अपील कर पैरोल हासिल कर ली।

पैरोल की तय अवधि के बाद भी जब विशाल बंसल जेल नहीं पहुंचा तो जेल अधिकारियों ने पुलिस को इस बावत सूचित किया। जिस पर पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह कहीं फरार हो गया है। उस समय उसकी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच प्रदेश उच्च न्यायालय ने इसका संज्ञान लिया और विशाल बंसल की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस को सख्त निर्देश दिए। इसके बाद एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने एएसआई शशि पाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी विशाल बंसल को ढूंढने में जुट गई और एसपी अर्जित सेन ठाकुर खुद इस मामले को माॅनिटर करते रहे। एसआईटी को भनक लगी कि विशाल बंसल नेपाल में हो सकता है। इस पर एस.आई.टी. नेपाल पहुंची। वहां पर कड़ी मेहनत के बाद एसआईटी को पता चला कि विशाल बंसल यहां एक टी स्टाल का संचालन कर रहा है। इस पर एसआईटी ने उसे पकड़ लिया और अब उसे वापस लाया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!