Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2020 07:46 PM
नगर निगम धर्मशाला में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को रेपिड एंटीजन टैस्ट में नगर निगम के 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते निगम कार्यालय को सैनिटाइज करवाकर 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
धर्मशाला (नितिन): नगर निगम धर्मशाला में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को रेपिड एंटीजन टैस्ट में नगर निगम के 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते निगम कार्यालय को सैनिटाइज करवाकर 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 71 लोगों के टैस्ट करवाए गए थे, जिनमें से 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले नगर निगम धर्मशाला के एडिशनल कमीशनर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके चलते नगर निगम कार्यालय में टैस्ट करवाए गए। जो 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया है। अब 2 दिन बाद ही निगम कार्यालय खुलेगा लेकिन उसमें भी यह देखा जाएगा कि जिन लोगों की नगर निगम में जरूरत है, उन्हें ही ऑफिस बुलाया जाए। नगर निगम कर्मियों के संपर्क में आए किसी व्यक्ति में लक्षण पाए जाते हैं तो 2 दिन बाद फिर से सैंपल लिए जाएंगे।