मिनी सचिवालय बैजनाथ का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2022 04:09 PM

employee of mini secretariat baijnath corona positive

मिनी सचिवालय बैजनाथ में कार्यरत एक कर्मचारी के कोविड पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त कर्मचारी तहसीलदार के रीडर के पद पर कार्यरत है व उसने अपना रैट टैस्ट करवाया था, जिसके चलते शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

बैजनाथ (गौरव): मिनी सचिवालय बैजनाथ में कार्यरत एक कर्मचारी के कोविड पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त कर्मचारी तहसीलदार के रीडर के पद पर कार्यरत है व उसने अपना रैट टैस्ट करवाया था, जिसके चलते शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। फिलहाल उक्त कर्मचारी अपने घर में आइसोलेट हो गया है लेकिन उससे मिलने वाले अन्य कर्मचारी व उससे मिले लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उधर, नायब तहसीलदार विजय शर्मा ने बताया कि एहतियान तौर पर कार्यालय को सैनेटाइज करवा दिया गया है व कोरोना पाॅजिटिव कर्मचारी को घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों को सूचना दे दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!