Edited By Vijay, Updated: 08 Dec, 2023 07:38 PM

अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की एलिन काल्टा ने 2 मैडल हासिल किए हैं। एलिन ने रूस के मॉस्को में हाल ही में आयोजित हुई इस ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में अंडर 11 श्रेणी में भाग लेते हुए प्रतियोगिता में 2 मैडल जीते, जिसमें एक गोल्ड...
शिमला (अभिषेक): अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की एलिन काल्टा ने 2 मैडल हासिल किए हैं। एलिन ने रूस के मॉस्को में हाल ही में आयोजित हुई इस ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में अंडर 11 श्रेणी में भाग लेते हुए प्रतियोगिता में 2 मैडल जीते, जिसमें एक गोल्ड व एक सिल्वर मैडल शामिल हैं। रूस से लौटने के बाद शुक्रवार को एलिन ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने एलिन काल्टा को अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए मैडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। एलिन के कोच गोपाल चंद हैं। उन्होंने बताया कि कोटखाई की नगान पंचायत के कुईनल गांव से संबंध रखने वाली ने रूस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एलिन काल्टा डीएवी न्यू शिमला में कक्षा 5 में पढ़ती है। एलिन के पिता संजीव काल्टा पेशे से बागवान हैं जबकि माता रीना काल्टा गृहिणी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here