Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2018 10:31 PM
शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए इलैक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके तहत पहले चरण में शिमला में परिवहन निगम की तरफ से शिमला के लिए 30 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद को टैंडर फाइनल किए गए हैं। इलैक्ट्रिक बसों की खरीद पी.एम.आई. इलैक्ट्रो से की जानी है।
शिमला: शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए इलैक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके तहत पहले चरण में शिमला में परिवहन निगम की तरफ से शिमला के लिए 30 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद को टैंडर फाइनल किए गए हैं। इलैक्ट्रिक बसों की खरीद पी.एम.आई. इलैक्ट्रो से की जानी है। बसों की खरीद के लिए आमंत्रित निविदाओं में पहले 4 कंपनियों ने भाग लिया था, जबकि बाद में भी 4 कंपनियों ने ही इसमें भाग लिया। शिमला स्मार्ट सिटी के लिए 55 बसों को खरीदने की योजना है, जिसमें 30 के लिए टैंडर कर दिए गए हैं। इनमें 30 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। दूसरे चरण में शिमला के लिए 25 इलैक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी, जिनमें 20-20 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसके बाद सरकार धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए भी 35 इलैक्ट्रिक बसें खरीदेगी।
परिवहन मंत्री का दावा, कम दाम पर बसों की खरीद कर रही वर्तमान सरकार
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का दावा है कि पूर्व सरकार की अपेक्षा वर्तमान सरकार कहीं कम दाम पर इन बसों की खरीद कर रही है। इसी तरह नियम एवं शर्तों में भी बदलाव किया गया है, जो प्रदेश हित में है। बसों की खरीद के लिए पहले चरण में आधा भुगतान किया जाएगा तथा ट्रायल सफल रहने पर इसका पूरा भुगतान होगा। इसी तरह बसों की सप्लाई करने वाली कंपनी राज्य में वर्कशॉप खोलकर परिवहन निगम के कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण भी देगी। खरीदी जाने वाली नई बसों की बैटरी की क्षमता भी अधिक है, जिसे आधे घंटे में चार्ज किया जा सकेगा।