Edited By Ekta, Updated: 27 Sep, 2019 11:24 AM
मंडी जिला के सुंदरनगर में एक पुलिस कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 4 आईआरबीएन बटालियन के कांस्टेबल सुशील कुमार (26) बीएसएल डैम सुरक्षा सलापड़ में तैनात था। गुरुवार रात सुशील कुमार...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला के सुंदरनगर में एक पुलिस कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 4 आईआरबीएन बटालियन के कांस्टेबल सुशील कुमार (26) बीएसएल डैम सुरक्षा सलापड़ में तैनात था। गुरुवार रात सुशील कुमार सलापड़ पावर हाउस सुरक्षा में अपनी ड्यूटी पर था और इसी दौरान सुबह जब उसके स्थान पर ड्यूटी देने के लिए एक अन्य पुलिस जवान आया तो उसने सुशील कुमार को उसके सरकारी हथियार एसएलआर (SLR) बंदूक से गोली लगना पाया गया।
इस पर मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा जवानों द्वारा सुशील कुमार को निजी वाहन में उपचार के लिए सुंदरनगर सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन सुशील कुमार की मौत हो गई थी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल सुंदरनगर में डीएसपी गुरबचन सिंह, एसएचओ कमलकांत, हेड कांस्टेबल पवन कुमार व संजीव सकलानी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक कांस्टेबल सुशील कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया है।
मृतक कांस्टेबल सुशील कुमार मूलत बिलासपुर जिला के जाबली गांव का रहने वाला था। अभी मृतक के गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुंदरनगर पुलिस को सलापड़ पावर हाउस में तैनात कांस्टेबल सुशील कुमार को गोली लगने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक सुशील कुमार के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज नेरचौक में करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।