गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Dec, 2019 09:16 PM

dumatal chitta woman arrested

पुलिस थाना डमटाल के सब इंस्पैक्टर रमेश चंद बैंस व उनकी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल की एक महिला को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

डमटाल, (सिमरन): पुलिस थाना डमटाल के सब इंस्पैक्टर रमेश चंद बैंस व उनकी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल की एक महिला को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला के घर छापा मारा। पुलिस को देखकर महिला मौके से भागने की कोशिश करने लगी लेकिन महिला पुलिस आरक्षी ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला से 3.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। महिला को हिरासत में लिया गया है। डी.एस.पी. नूरपुर डा. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला रानी देवी पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी डमटाल चिट्टे सहित पकड़ी गई है और उसका पूरा परिवार चिट्टे की तस्करी करता है। उक्त महिला के परिजनों पर कई मामले दर्ज हैं। डमटाल पुलिस थाना में आरोपी महिला के खिलाफ  एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!