सोलन में नहीं है डॉक्टरों की कमी, 24 की बजाए 28 का स्टाफ दे रहा सेवाएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jun, 2018 03:53 PM

due to lack of doctors staffing services of 24 instead of 24

जिला सोलन के अस्पताल डॉक्टरों की कमी को लेकर भाजपा की किरकिरी होते देख भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोग अस्पताल के मुद्दे परराजनीतिक रोटियां सेक रहे रहे हैं। कांग्रेस और...

सोलन(चिन्मय): जिला सोलन के अस्पताल डॉक्टरों की कमी को लेकर भाजपा की किरकिरी होते देख भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोग अस्पताल के मुद्दे परराजनीतिक रोटियां सेक रहे रहे हैं। कांग्रेस और कम्युनिष्ट पार्टी दोनों मिलकर लोगों को भर्मित कर रहे है उन्होंने कहा कि कांग्रेस 5 साल सत्ता में रही हैं तब भी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी थी उस समय भी सोलन के विधायक ने सोलन की जनता के लिए कितने धरने प्रदर्शन किए और अस्पताल में चिकित्स्कों का प्रबंध क्यों नहीं किया।

सोलन को भी कुछ डॉक्टर मिलने वाले हैं
भाजयुमों जिला अध्यक्ष भरत साहनी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल अपने कार्यकाल में सोलन के अस्पताल के लिए कुछ नहीं कर पाए और आज वह इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस दिन सोलन पहुंचे उन्होंने सोलन अस्पताल को दस चिकित्स्क दिए थे और यह भी कहा कि जल्द ही सरकार100 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है जिसमे से सोलन को भी कुछ डॉक्टर मिलने वाले हैं तब सोलन में किसी भी तरह की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का कोई भी पदाधिकारी अनशन में शामिल नहीं है और जो युवक अपने आप को भाजयुमों का पदाधिकारी बता रहा है वह पिछले के वर्ष से सक्रीय नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!