ग्लेशियर में दबे 5 जवानों की तलाश को पहुंचे DRDO के वैज्ञानिक

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2019 11:21 PM

drdo scientists arrive at the search for five soldier buried in glacier

किन्नौर जिला के नम्ज्ञा डोगरी नामक स्थान पर ग्लेशियर की चपेट में आए 5 जवानों की तलाश के लिए अब सेना द्वारा डी.आर.डी.ओ. की मदद ली जा रही है। वीरवार को डी.आर.डी.ओ. से आए वैज्ञानिकों का एक विशेष दल घटनास्थल पर पहुंचा। दल के साथ एक खोजी कुत्ता भी था। दल...

रिकांगपिओ/शिमला: किन्नौर जिला के नम्ज्ञा डोगरी नामक स्थान पर ग्लेशियर की चपेट में आए 5 जवानों की तलाश के लिए अब सेना द्वारा डी.आर.डी.ओ. की मदद ली जा रही है। वीरवार को डी.आर.डी.ओ. से आए वैज्ञानिकों का एक विशेष दल घटनास्थल पर पहुंचा। दल के साथ एक खोजी कुत्ता भी था। दल ने मौके पर पहुंच कर आधुनिक उपकरणों सहित डॉग स्क्वायड की मदद से जवानों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना स्थल से बरामद हुआ एक मोबाइल

डी.सी. किन्नौर गोपाल चंद ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ है जोकि नितिन राणा पालमपुर, कांगड़ा का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही आर्मी, आई.टी.बी.पी., ग्रिफ की विशेष टीमों द्वारा सर्च ऑप्रेशन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक मशीनरी की मदद ली जा रही है।

मौसम भी पैदा कर रहा रुकावट

विशेष टीमों की मदद से किए जा रहे सर्च ऑप्रेशन के दौरान कई बार मौसम भी रुकावट पैदा कर रहा है। बावजूद इसके सर्च ऑप्रेशन जारी है। बता दें कि इस घटना को हुए 9 दिन बीत गए हैं। घटना वाले दिन आर्मी के 6 जवान नगज्ञा डोगरी के पास ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!