DGP संजय कुंडू ने कुलदेवी के दरबार में नवाया शीश

Edited By Vijay, Updated: 31 Dec, 2020 04:33 PM

dgp sanjay kundu conferred head in kuldevi s court

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने डीजीपी बनने के बाद नगरोटा सूरियां में अपने पुराने मित्र भाजपा नेता एवं कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक संजय उपाध्याय के घर कुलदेवी के द्वार पर माथा टेका। संजय उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक का घर पहुंचने पर शॉल व टोपी देकर...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने डीजीपी बनने के बाद नगरोटा सूरियां में अपने पुराने मित्र भाजपा नेता एवं कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक संजय उपाध्याय के घर कुलदेवी के द्वार पर माथा टेका। संजय उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक का घर पहुंचने पर शॉल व टोपी देकर सम्मानित कर स्वागत किया। कुलदेवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पुलिस महानिदेशक ने संजय उपाध्याय को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने पौंग झील में विदेशी पक्षियों की खूबसूरती को निहारने के बाद रैंसर टापू को करीब से निहारा। इस अवसर पर एसपी विमुक्त रंजन, अश्वनी गुलेरिया, दयावंत शर्मा, मंगल गुलेरिया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!