समय पर देश को समर्पित होगी रोहतांग सुरंग, DG ने किया नॉर्थ-साऊथ पोर्टल का दौरा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Mar, 2018 08:22 PM

dg visited the north south portal of rohtang tunnel

बी.आर.ओ. के डी.जी. लैफ्टिनैंट जनरल एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग समय पर देश को समर्पित कर दी जाएगी।

मनाली: बी.आर.ओ. के डी.जी. लैफ्टिनैंट जनरल एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग समय पर देश को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्दियों में भी बी.आर.ओ. ने काम को गति दी है, जिससे टनल के समय पर तैयार होने की उम्मीद है। डी.जी. 2 दिवसीय दौरे पर मनाली आए हंै। उन्होंने रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल और साऊथ पोर्टल का दौरा कर सुरंग की खुदाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बी.आर.ओ. के अधिकारियों संग बैठक कीऔर निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। सुरंग के निर्माण कार्य मे उन्होंने सन्तोष जताया। डी.जी. ने एवलांच में दबे बी.आर.ओ. जवान को सुरक्षित निकालने वाली स्ट्रॉबेग एफकॉन की रैस्कयू टीम के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की बहादुर रैस्कयू टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने चुनी लाल ठाकुर सहित उनकी रैस्कयू टीम को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया।

8800 मीटर लम्बी है रोहतांग सुरंग
बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ  इंजीनियर कर्नल एन.एम. चन्द्र राणा ने बताया कि 8800 मीटर लम्बी रोहतांग सुरंग के आकार को साकार रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरंग के डिजाइन का कार्य देख रही स्मेक कम्पनी सहित निर्माण कार्य कर रही स्ट्रॉबेग एफकॉन कम्पनी के हौसले बुलंद हंै और बी.आर.ओ. भी कम्पनी की हरसम्भव मदद कर रहा है। उन्होंने स्मेक कम्पनी के माइकल केस्टनर के योगदान की सराहना की। इस दौरान बी.आर.ओ. के समस्त अधिकारियों सहित स्मेक कम्पनी के राजेश अरोड़ा और स्ट्रॉबेग एफकॉन कम्पनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

मनाली-लेह मार्ग बहाल करने में जुटा बी.आर.ओ.
बी.आर.ओ. डी.जी. ने 38 बी.आर.टी.एफ . मनाली कार्यलय का दौरा किया और अधिकारियों से बातचीत की। बी.आर.ओ. चीफ  इंजीनियर शिमला मोहन लाल ने डी.जी. को मनाली-लेह मार्ग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बी.आर.ओ. की 70 आर.सी.सी. मनाली-लेह मार्ग बहाल करने में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!