रंगड़ों के काटने से युवक की मौत, मधुमक्खियों के हमले में वृद्धा घायल

Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2019 09:09 PM

detha of youth

रंगड़ों के काटने के कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा की हालत गंभीर हो गई है। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं के तहत विकास खंड अम्ब के अंतर्गत रिपोह गांव में रंगड़ों के हमले से एक युवक की मृत्यु हो गई।

अम्ब (ब्यूरो): रंगड़ों के काटने के कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा की हालत गंभीर हो गई है। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं के तहत विकास खंड अम्ब के अंतर्गत रिपोह गांव में रंगड़ों के हमले से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सन्नी सिंह (30) पुत्र अशोक कुमार निवासी रिपोह के रूप में हुई है।

खेतों में ट्रैक्टर से काम रहा था युवक

जानकारी के अनुसार सन्नी शुक्रवार शाम को जब खेतों में ट्रैक्टर से काम कर रहा था तो अचानक वहां मौजूद रगड़ों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय घर पर ही देसी उपचार करते रहे। शुक्रवार देर शाम जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे अम्ब अस्पताल ले गए, जहां उपचार से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि रंगड़ों के हमले से एक युवक की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नैहरियां में मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा घायल

दूसरी घटना गांव नैहरियां में हुई। यहां पर मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला शांति देवी (75) निवासी नैहरियां जब घर के नजदीक अपना काम कर रही थी तो उसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!