Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2024 09:16 PM
प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार देर शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। हालांकि उनके चंडीगढ़ में कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में वह रविवार शाम को चंडीगढ़...
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार देर शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। हालांकि उनके चंडीगढ़ में कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में वह रविवार शाम को चंडीगढ़ हिमाचल भवन में विश्राम करेंगे। उनके चंडीगढ़ जाने की खबरों के साथ ही एक बार फिर से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं क्योंकि कांग्रेस के 6 बागी अभी भी चंडीगढ़ के एक होटल में ही ठहरे हैं, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बागी विधायकों से मिल सकते हैं( हालांकि इसको लेकर कोई औपचारिक बात नहीं आई है। वहीं गत दिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने उनके निजी आवास होलीलॉज गए थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की तथा अगली रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। उधर, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा शाम तक नहीं लौटे थे। हालांकि उनके देर शाम शिमला लौटने की संभावना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here