Mandi: मछली के अवैध शिकार पर विभाग सख्त, दोषियों से वसूला हजाराें रुपए जुर्माना

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2025 07:57 PM

department is takes strict action against illegal fishing

मंडी जिले में मत्स्य विभाग ने अवैध मछली आखेट (शिकार) और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। मत्स्य मंडल मंडी द्वारा जिले में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए लगातार सघन निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।

मंडी (रजनीश): मंडी जिले में मत्स्य विभाग ने अवैध मछली आखेट (शिकार) और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। मत्स्य मंडल मंडी द्वारा जिले में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए लगातार सघन निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त के दौरान अवैध शिकार के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है।

सहायक निदेशक (मत्स्य) नीतू सिंह ने बताया कि मत्स्य अधिकारी मछयाल मुकेश कुमार और विभागीय कर्मचारियों की टीम ने सरकाघाट की रिस्सा खड्ड, सोन खड्ड और धर्मपुर क्षेत्र में ब्यास नदी के तटों पर निरीक्षण और गश्त की। इस दौरान सोन खड्ड और ब्यास नदी में अवैध मछली पकड़ने के मामले सामने आए। विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दोषियों से कुल 3000 रुपए का जुर्माना वसूल किया।

विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि अवैध मछली शिकार या बिक्री का कोई भी मामला सामने आने पर हिमाचल प्रदेश मत्स्य अधिनियम, 1976 तथा मत्स्य नियमावली, 2020 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!