हिमाचल के प्रोफैसर की Swine Flu से पी.जी.आई. में मौत

Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2019 04:30 PM

death of porfessor from swine flu in pgi

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंधित एक प्रोफैसर की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई है। मृतक की पहचान डा. शशि कुमार के रूप में हुई है जोकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव गुगलैहड़ के निवासी थे। मृतक चंडीगढ़ में एक स्कूल में...

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंधित एक प्रोफैसर की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई है। मृतक की पहचान डा. शशि कुमार के रूप में हुई है जोकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव गुगलैहड़ के निवासी थे। मृतक चंडीगढ़ में एक स्कूल में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टियां काट कर वापस मोहाली गए थे। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी को वह यहां से गए थे और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में पी.जी.आई. में उन्होंने चैकअप करवाया जहां स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण उनमें पाए गए। 19 जनवरी को उनकी पी.जी.आई. में मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पारिवारिक सदस्यों के भी किए टैस्ट

मृतक की पत्नी सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत है जबकि उनके 2 बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पारिवारिक सदस्यों के भी टैस्ट किए हैं लेकिन उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू से यह लगातार तीसरी मौत है। इससे पहले संतोषगढ़ व दुलैहड़ के व्यक्ति सहित 14 माह की बच्ची की स्वाइन फ्लू से मौत को चुकी है।

चंडीगढ़ में ही रहता था प्रोफैसर

कार्यकारी सी.एम.ओ. डा. निखिल सहोड़ का कहना है कि मृतक चंडीगढ़ में ही कहीं रहता था जिसके चलते हिमाचल स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई सूचना नहीं है। वहीं गुगलैहड़ पंचायत प्रधान कमला ठाकुर ने बताया कि शशि कुमार की मौत हुई है और उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। उनकी मौत का कारण स्वाइन फ्लू बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!