Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2022 11:53 PM
उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत शिंगला के अंतर्गत एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चालक की पहचान सुनील कुमार (36) जिला किन्नौर के निचार निवासी के रूप में हुई है।
रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत शिंगला के अंतर्गत एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चालक की पहचान सुनील कुमार (36) जिला किन्नौर के निचार निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी सड़क मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। इस दौरान चालक के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। बेहोशी की हालत में खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डाॅक्टरों की टीम ने चालक को जांच-पड़ताल के दौरान मृत घोषित किया। पुलिस के अनुसार डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here