Edited By Vijay, Updated: 15 Dec, 2021 05:49 PM

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत गांव लोह के लिंक रोड पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संसार सिंह (60) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी गांव गुब्बर पंचायत हौरी देवी के रूप में हुई है।
फतेहपुर (खट्टा): पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत गांव लोह के लिंक रोड पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संसार सिंह (60) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी गांव गुब्बर पंचायत हौरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग जब सुबह 6 बजे सैर करने के लिए निकले तो उन्होंने सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना बगडोली उपप्रधान संजीव कुमार राणा को दी। उपप्रधान ने तुरंत इस बारे फतेहपुर पुलिस को फोन पर सूचित किया।
वहीं सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। ग्रांम पंचयात बगडोली हौरी देवी के प्रधान सुशील नरियाल ने बताया कि संसार सिंह मेहनत मजदूरी करता था। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी नूरपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सुरेंद्र शर्मा के अनुसार प्रथम दृष्टया में संसार सिंह की मौत किसी अज्ञात वाहन द्वारा कुचलने से हुई मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा इस घटना को किसने अंजाम दिया है पुलिस टीम इसकी जांच करने में जुट गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here