पंखे से लटका मिला दो बच्चों की मां का शव, पुलिस तलाश रही मौत की मिस्ट्री

Edited By Ekta, Updated: 15 Oct, 2019 12:19 PM

dead body of mother of two found hanging from fan

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव कठलग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं प्रभारी राकेश रॉय अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जा में ले लिया तथा जिस...

घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव कठलग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं प्रभारी राकेश रॉय अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जा में ले लिया तथा जिस कमरे में महिला की मृत्यु हुई थी उस कमरे को सील कर दिया। मृतका की पहचान रामदेई पत्नी दिनेश कुमार बताई जा रही है। महिला के मायके कुल्लू में हैं। रामदेई की शादी दिनेश कुमार के साथ 8 वर्ष पूर्व हुई थी। इनके दो बच्चे लड़की और लड़का भी हैं। 

महिला का शव रिहायशी मकान ऊपर की मंजिल में पंखे के साथ लटका हुआ था। महिला के गले में दुपट्टा बंधा था। जिसे पंखे के साथ बांधा गया था। पंखे के नीचे बैड था तथा साथ ही एक कुर्सी भी पड़ी थी। महिला के शरीर पर बाहरी चोट के कोई भी निशान नहीं पाए गए। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में आया कि महिला के मायके वाले बीते कल बेटी के ससुराल आए हुए थे। इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि ये लोग किस उद्देश्य से बेटी के ससुराल आए हुए थे। पुलिस ने इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दे दी। पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस तफ्तीश में आया कि इनका आपस में घरेलू विवाद भी चल रहा था। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जा में ले लिया गया है तथा महिला के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतका के घरेलू परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!