डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी ने प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड में दान दिए 5 करोड़ रुपए

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Apr, 2020 01:55 PM

dav college managing committee donated 5 crore rupees to pm cares fund

डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी व आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली ने प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड के लिए 5 करोड़ की राशि भेंट की है। डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान पद्म श्री डॉक्टर पूनम सूरी के प्रोत्साहन में देश के प्रति अपने सामाजिक दायित्व...

हमीरपुर (अरिवंदर सिंह) : डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी व आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली ने प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड के लिए 5 करोड़ की राशि भेंट की है। डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान पद्म श्री डॉक्टर पूनम सूरी के प्रोत्साहन में देश के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए यह राशि भेंट की है। पद्म श्री डॉक्टर पूनम सूरी ने कहा कि कोरोना के युद्ध में देश की आर्थिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए डीएवी संस्था ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। पूरे भारतवर्ष के डीएवी संस्थानों के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन राष्ट्र के नाम समर्पित किया है।
PunjabKesari
डीएवी हमीरपुर प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर डीएवी मैनेजिंग कमेटी के माननीय प्रधान डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में अपने कर्मचारियों का एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजकर अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। कोरोना के युद्ध में देश की आर्थिक स्थिति को मध्य नजर रखते हुए यह दायित्व निभाया है। 
PunjabKesari
डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट के संचालित 919 शिक्षण संस्थाओं के सौजन्य से हर कर्मचारी ने अपना एक दिन का वेतन राष्ट्र को समर्पित करके अपना सामाजिक दायित्व निभाया। इससे पहले भी डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट देश में व्याप्त विभिन्न आपदाओं गुजरात के भूकंप, उड़ीसा की त्रासदी, सुनामी, जम्मू-कश्मीर व बिहार की बाढ़ जैसी स्थितियों में भी अपनी सेवा सामाजिक वर्ग के लिए कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!