डल्हौजी सिविल अस्पताल बना Number One अस्पताल

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2019 05:11 PM

dalhousie civil hospital becomes at number 1 hospital

सिविल अस्पताल डल्हौजी ने कायाकल्प अवार्ड-2018 को अपने नाम कर प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों को पछाड़ कर पूरे प्रदेश में जिला चम्बा का नाम रोशन किया है। जिला चम्बा के माथे पर पिछड़ेपन का जो कलंक लगा है, उसमें जिला की खराब स्वास्थ्य सेवा भी शामिल है।

चम्बा: सिविल अस्पताल डल्हौजी ने कायाकल्प अवार्ड-2018 को अपने नाम कर प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों को पछाड़ कर पूरे प्रदेश में जिला चम्बा का नाम रोशन किया है। जिला चम्बा के माथे पर पिछड़ेपन का जो कलंक लगा है, उसमें जिला की खराब स्वास्थ्य सेवा भी शामिल है। नि:संदेह इस प्रकार के परिणाम सामने आने से जिला चम्बा के अन्य सिविल अस्पतालों में भी इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आने का उत्साह पैदा होगा। नागरिक अस्पताल डल्हौजी ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर मंडी, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा व कुल्लू जैसे जिलों को मात दी है। सिविल अस्पताल डल्हौजी को इस उपलब्धि के लिए केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। विकास की दृष्टि से प्रदेश के अग्रणी जिलों को पछाड़ कर राज्य स्तरीय इस सम्मान को हासिल करने का पूरा श्रेय यहां की टीम और विशेषकर यहां तैनात चिकित्सक नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विपिन को जाता है।  
PunjabKesari, Doctor Image

सब की मेहनत लाई रंग : डा. विपिन

सिविल अस्पताल डल्हौजी के प्रभार डा. विपिन ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2016 व 2017 में सिविल अस्पताल डल्हौजी इस सम्मान से कभी एक कदम तो कभी दो कदम पीछे रहा। बीते वर्ष अस्पताल में तैनात सभी स्टाफ कर्मियों ने निर्धारित कर रखा था कि अबकी बार वे अपने अस्पताल को हर हाल में प्रदेश में नंबर-1 अस्पताल का दर्जा हासिल करवा कर छोड़ेंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी ने दिन-रात मेहनत की तो साथ ही स्थानीय एन.जी.ओ. का भी सहयोग लिया। इसके साथ स्थानीय प्रशासन व स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता को हासिल करने में अपना भरपूर सहयोग दिया। नि:संदेह जिला चम्बा के किसी अस्पताल का पूरे प्रदेश में अव्वल रहना बहुत बड़ी बात है और अब शिखर पर बने रहने के लिए अस्पताल प्रबंधन व यहां का स्टाफ कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!