CU के गर्ल्स हॉस्टल पर मनचलों ने आधी रात को किया पथराव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Mar, 2018 12:18 PM

cu girls hostel

एक तरफ देश भर में नवरात्रों के दौरान देवी पूजन करके महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया जा रहा है, वहीं जगह-2 महिलाओं के साथ होने वाले अमर्यादित घटनाएं पुरुष प्रधान समाज पर उंगली उठाती हैं। ऐसी ही घटना रविवार देर रात को सदर पुलिस थाना धर्मशाला के...

धर्मशाला (नरेश): एक तरफ देश भर में नवरात्रों के दौरान देवी पूजन करके महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया जा रहा है, वहीं जगह-2 महिलाओं के साथ होने वाले अमर्यादित घटनाएं पुरुष प्रधान समाज पर उंगली उठाती हैं। ऐसी ही घटना रविवार देर रात को सदर पुलिस थाना धर्मशाला के समीप सी.यू. गर्ल्स हॉस्टल में देखने को मिली। जहां कुछ मनचलों ने पत्थरबाजी करके अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका किया और थाने में मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है। 


इस घटना को लेकर उक्त हॉस्टल में रहकर युवतियों ने कड़ा रोष प्रकट किया और कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। शरारती तत्वों ने देर रात को लगभग साढ़े 12 बजे लड़कियों के हॉस्टल में पत्थर मारकर वहां से भाग गए। गनीमत यह रही कि जो कांच टूटा और रजाई पर गिरा और लड़की को कोई चोट नहीं आई, वहीं पत्थर इतना बड़ा था कि कांच तोड़कर पत्थर दूसरी लड़की के बिस्तर के नीचे गिरा। इस मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. सदर पुलिस थाना धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि शिकायत मिलने पर घटनास्थल पर जाकर छानबीन करके मामला दर्ज किया गया है। 


सी.सी.टी.वी. व सुरक्षा कर्मी की खली कमी
इस सारे मामले को लेकर पुलिस भी रात को पहुंची लेकिन शरारती तत्वों में कोई उनके हाथ नहीं चढ़ा। हैरानी की बात तो यह है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा यह गर्ल्स हॉस्टल रैंट पर लिया गया है, यहां पर एक वार्डन व एक चौकीदार तैनात है जो कि 70 लड़कियों की देखरेख करते हैं। यहां बड़ी हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि जिस वार्डन को देखने के लिए रखा गया है वह 3 दिन की छुट्टी पर है और जो वार्डन अस्थायी रूप से वहां तैनात की गई थी वह भी रात को अपने घर चली गई थी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!