भू-स्खलन से 15 घरों में पड़ी दरारें, लोगों ने खौफ में गुजारी रात

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2018 08:01 PM

cracks in 15 houses from landslide people are afraid of night

साहब! हमारे आशियाने खतरे में हैं, रात को जब अचानक क्रेट दरकने लगे तो पूरी रात इसी खौफ में गुजारी की कहीं इतनी मेहनत से बनाए आशियाने मिट्टी में न मिल जाएं। हमें कहीं सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए।

नूरपुर: साहब! हमारे आशियाने खतरे में हैं, रात को जब अचानक क्रेट दरकने लगे तो पूरी रात इसी खौफ में गुजारी की कहीं इतनी मेहनत से बनाए आशियाने मिट्टी में न मिल जाएं। हमें कहीं सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए। यह गुहार शुक्रवार सुबह वार्ड नंबर 9 में रह रहे प्रभावितों ने एस.डी.एम. से लगाई। पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश से शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित एक क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा लगाए गए क्रेट दरक गए, जिससे लगभग 15 घरों में दरारें पड़ गईं।
PunjabKesari
भू-स्खलन से इनके घरों में आई दरारें
भू-स्खलन की सूचना मिलते ही जब एस.डी.एम. डा. सुरेंद्र ठाकुर तथा नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे तो भू-स्खलन के कारण प्रभावित हुए परिवारों ने प्रशासन को आपबीती सुनाई। प्राप्त जानकारी अनुसार भू-स्खलन से प्रभावित बुद्धि सिंह, बुद्धो राम, सोहन सिंह, वीर सिंह, सुरजीत, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, आशा देवी, रक्षपाल, तिलक राज, नसीब, हरनाम सिंह, अजय कुमार, भुवनेश कुमार, जगदीश व ओम प्रकाश के मकानों को खतरा है व कई घरों में दरारें आ गई हैं।
PunjabKesari
हर साल होता है भू-स्खलन
वार्ड नंबर 9 के पार्षद अश्विनी डफ्फा ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित लोगों को उजडऩे से पहले कहीं बसाया जाए। उन्होंने प्रशासन को अवगत करवाया कि उक्त क्षेत्र में हर साल भू-स्खलन होता है। हर साल क्रेट वर्क किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार द्वारा 40 लाख के क्रेट लगाए गए थे जोकि दरक गए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम तथा विधायक राकेश पठानिया से मांग की है कि प्रभावितों को कहीं सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए।

प्रभावितों ने प्रशासन से की ये मांग
प्रभावितों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक उनका स्थायी हल नहीं निकलता, उनके घरों के पास तुरंत प्रभाव से पक्की नालियां बना कर पानी की निकासी करने तथा घरों के नुक्सान का आकलन कर आॢथक सहायता देने की भी मांग की। एस.डी.एम. डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया है व नगर परिषद को पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को कंकरीट की प्रोटैक्शन दीवार लगाने का एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!