Watch Video: अब सौ-सौ बछड़े देंगी गाएं

Edited By Updated: 07 Dec, 2016 11:25 AM

अपने जीवनकाल में अधिकतम 10 बच्चों को जन्म देने वाली गाय को अब 100 बच्चे देने के योग्य बनाया जाएगा।

पालमपुर (संजीव राणा): अपने जीवनकाल में अधिकतम 10 बच्चों को जन्म देने वाली गाय को अब 100 बच्चे देने के योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए पशु पालन विभाग ने नई तकनीक विकसिक की है। यह तकनीक विदेशों से आयात की गई है और प्रदेश में इसके परिणाम भी मिलने लगे हैं। गाय में अनुवांशिक बदलाव कर इस तकनीक से 100 बछड़े पैदा करने के साथ दूध देने की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा और किसानों को पशुओं की उन्नत किस्म उपलब्ध होगी।


पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने कहा कि भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक निश्चित तौर पर प्रदेश में श्वेत क्रांति लाने के लिए वरदान सिद्ध होगी। विभाग की ओर से रेड सिंधी नस्ल की गाय पर किया गया प्रयोग सफल रहा है, वहीं अब जर्सी, साहीवाल और दूसरी सुधरी किस्मों की गायों पर परीक्षण किए जाने की प्रस्तावना है।


डॉक्टरों के अनुसार भ्रूण प्रत्यारोपण के लिए डोनर व सैरोगेट गाय का एक समान पीरियड अनिवार्य है। वर्तमान में भ्रूण को उत्तराखंड से लाया गया है मगर अब इसे यहां भी तैयार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!