हिमाचल की राजधानी में अब बंदर व आवारा कुत्ते नहीं फैला पाएंगे गंदगी, MC ने निकाला ये तरीका

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2019 08:48 PM

covered dustbin in shimla

राजधानी शिमला के मालरोड पर अब डस्टबिन के बाहर गंदगी बिखरी नहीं मिलेगी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए अब कवर्ड डस्टबिन लगेंगे। नगर निगम ने शहर के मालरोड पर कवर्ड डस्टबिन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत निगम शहर में दीवारों में ही डस्टबिन को स्थापित कर...

शिमला (तिलक राज): राजधानी शिमला के मालरोड पर अब डस्टबिन के बाहर गंदगी बिखरी नहीं मिलेगी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए अब कवर्ड डस्टबिन लगेंगे। नगर निगम ने शहर के मालरोड पर कवर्ड डस्टबिन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत निगम शहर में दीवारों में ही डस्टबिन को स्थापित कर रहा है। इन डस्टबिन से अब बंदर कूड़ा नहीं निकाल पाएंगे, जिससे आसपास गंदगी नजर नहीं आएगी। पहले चरण में नगर निगम मालरोड ओर रिज मैदान पर इस तरह के डस्टबिन तैयार कर रहा है। उसके बाद शहर के अन्य वार्डो में भी इसी तरह के डस्टबिन लगाए जाएंगे। इन कवर्ड डस्टबिन के कारण शहर में कूड़ा नहीं फैलेगा।
PunjabKesari, Covered Dustbin Image

बता दें कि शिमला का मालरोड सैलानियों का पंसदीदा स्थान है। इस स्थान में दिनभर लोगों की काफी भीड़ रहती है लेकिन इस स्थान में सबसे ज्यादा कुत्तों व बंदरों का आतंक भी रहता है। इस स्थान पर निगम ने कूड़ेदान भी स्थापित किए हैं लेकिन इन कूड़ेदानों से बंदर व कुत्ते कूड़ा बाहर निकाल देते थे, जिससे आसपास गंदगी का ढेर जम जाता था, ऐसे में जब लोग इस स्थान से गुजरते थे तो उन पर भी ये हमला कर देते थे। इसे देखतेे हुए निगम ने यह निर्णय लिया है कि शहर में जहां संभव होगा व पर्याप्त स्थान होगा वहां इसी तरह के कवर्ड डस्टबिन का निर्माण किया जाएगा।
PunjabKesari, MC Mayor Image

नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर में सभी जगहों में खुले में कूड़ेदान रखे गए हैं, जिसमें से बंदर कूड़ा निकालकर बाहर फैंक देते हैं। इसको देखते हुए शहर में अब कवर्ड डस्टबिन का निर्माण किया जा रहा है ताकि शहर में गंदगी न फैले। पहले चरण में मालरोड ओर रिज पर ये डस्टबिन लगाए जाएंगे,उसके बाद दूसरे क्षेत्रों में ऐसे ही डस्टबिन लगाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!