Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2022 10:45 PM
बुधवार को पांवटा साहिब में एक रिहायशी इमारत की छत पर विवादित झंडा लहराने के बाद हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई तथा झंडा उतारकर कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-10 में एक इमारत पर कई दिनों...
नाहन (साथी): बुधवार को पांवटा साहिब में एक रिहायशी इमारत की छत पर विवादित झंडा लहराने के बाद हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई तथा झंडा उतारकर कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-10 में एक इमारत पर कई दिनों से विवादित झंडा लगा था। जानकारी के अनुसार आसपास रहने वाले लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है। लोगों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों का यह सब किया धरा है। पांवटा के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि विवादित झंडा कब्जे में ले लिया गया है। मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीएसपी ने बताया कि मकान मालिक का नाबालिग बेटा झंडे को रोपड़ से लेकर आया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here