युवा नेता या 3 दिग्गज नेता, लोकसभा चुनाव में किस पर दांव लगाएगी कांग्रेस

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2018 06:03 PM

congress will bet on whoes in loksabha election

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सस्पैंस खत्म हो चुका है क्योंकि उन्होंने बिलकुल साफ कर दिया है कि वह हाईकमान के बोलने पर भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मंडी (नितेश): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सस्पैंस खत्म हो चुका है क्योंकि उन्होंने बिलकुल साफ कर दिया है कि वह हाईकमान के बोलने पर भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं अब लोकसभा चुनाव लडऩे की दावेदारी में पूर्व स्वस्थ्य मंत्री व द्रंग विधानसभा से विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर, बल्ह विधानसभा से विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे प्रकाश चौधरी, सुंदरनगर से विधायक व सी.पी.एस. रहे सोहन लाल ठाकुर व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय करण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह का नाम चर्चा में सबसे ऊपर चल रहा है।


2017 के चुनाव में बड़े अंतर से हारे थे कौल सिंह
वर्ष 2017 के चुनाव में कौल सिंह ठाकुर की एक बड़े अंतर से हार हुई थी लेकिन चुनावों के बाद उन्होंने आरोप भी लगाया था कि मुझे कांग्रेस के ही नेताओं ने साजिश के तहत हराया है। बता दें कि कौल सिंह ठाकुर का पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह के साथ उतना अच्छा रिश्ता नहीं रहा है। वहीं दूसरी तरफ वर्ष 2017 के विधानसभा के चुनाव में चुनाव लड़कर अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले आदित्य विक्रम सिंह को हार का सामना तो करना पड़ा लेकिन उनकी हार बहुत कम वोटो के अंतर से हुई थी। वहीं अब एक तरफ कांग्रेस हाईकमान सीनियर 3 नेताओ पर दांव खेलने की तैयारी में है तो दूसरी तरफ युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह पर भी दांव खेल सकती है क्योंकि कांग्रेस हाईकमान साफ कर चुका है कि युवा नेताओं को तैयार किया जाएगा।


सुक्खु भी कर रहे हैं आदित्य विक्रम सिंह की पैरवी
बता दें कि आदित्य विक्रम सिंह वर्ष 2012 से मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा होने के नाते अपनी मजबूत पकड़ रखते है। सूत्रों के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय करण सिंह की कांग्रेस हाईकमान व पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह के साथ अच्छी पैंठ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु भी उनके लिए पैरवी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए अब कांग्रेस हाईकमान वोटरों को रिझाने के लिए युवा नेता तो दूसरी तरफ राजनीती में माहिर 3 बड़े नेताओ पर दांव खेल सकती है। अब देखना होगा कि हाईकमान किस पर दांव खेलेगी और भाजपा को मंडी लोकसभा से हराने की रणनीति तैयार करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!